रेस-3 का पार्टी सॉन्ग रिलीज, सलमान-अनिल का पाउट सीन हो रहा पॉपुलर

रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म ‘रेस-3’ का नया गाना ‘पार्टी चले ऑन’ रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का यह चौथा गाना है और इसे भी टिप्स ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. गाने के वीडियो में सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर और डेजी शाह एक साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में सभी को साथ में पाउट सीन देते देखा जा सकता है जो कि खासा पॉपुलर हो रहा है. गाना एक पार्टी सॉन्ग है जिसे बार जैसी लोकेशन पर फिल्माया गया है.

गाने को आवाज दी है मीका सिंह और यूलिया वंतूर ने. हाल ही में जब फिल्म के टाइटल ट्रैक की लॉन्चिंग हुई थी तब सलमान खान यूलिया वंतूर के साथ इसी गाने पर थिरकते नजर आए थे. गाने को म्यूजिक दिया है विकी-हार्दिक ने. इससे पहले फिल्म के कुल 3 गाने रिलीज हो चुके हैं. जो पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं.

रेस-3 के गाने हीरिए को नेहा भसीन और दीप मनी ने आवाज दी थी और टाइटल ट्रैक अल्लाह दुहाई है तो जोनिता गांधी व राजा कुमार ने गाया था. इसके अलावा आतिफ असलम और यूलिया वंतूर की आवाज में सलमान खान का लिखा गाना सेलफिश भी लॉन्च हो चुका है जिसे सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थीं. फिल्म 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…