चेन्नई से तूतीकोरिन के लिए उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी विमानन सेवा कंपनी इंडिगो ने ‘उड़ान’ योजना के तहत चेन्नई से तूतीकोरिन के लिए 3 दैनिक उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। ये उड़ानें 26 जुलाई से तमिलनाडु के दोनों शहरों के बीच शुरू की जाएगी।

तूतीकोरीन उसके नैटवर्क में शामिल होने वाला 53वां गंतव्य है। इस मार्ग पर ए.टी.आर. विमानों का परिचालन किया जाएगा। इसके साथ ही चेन्नई और कालिकट के बीच दैनिक उड़ानों की संख्या भी 26 जुलाई से एक से बढ़ाकर दो की जाएगी। इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि हुबली की तरह ही तूतीकोरिन भी महत्वपूर्ण बाजार है तथा तेजी से औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। हम इन नए मार्गों पर किफायती दरों पर टिकट उपलब्ध करा रहे हैं।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…