एक्सिस बैंक ने पेश किया ‘ऐक्सिस अहा!’ मिलेगी यह सुविधा

बिजनेस डेस्कः एक्सिस बैंक के चैटबॉक्स ‘ऐक्सिस अहा!’ के लॉन्च के साथ बैंकिंग का पारंपरिक तरीका अब बदल गया है। अब आम बोलचाल की भाषा में बैंकिंग (कन्वर्सेशनल बैंकिंग) चर्चा में आ रही है। ऐक्सिस अहा! अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एक वर्चुअल असिस्टेंट है। इसमें प्रमुख रूप से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म शामिल हैं।

यह अनूठा चैटबॉक्स ग्राहकों के सवालों का प्रासंगिक और सटीक जवाब देता है। साथ ही यह चैट विंडो पर ही ट्रांजेक्शन करने में मदद भी करता है। ग्राहक वॉयस अथवा चैट दोनों ही माध्यम से ट्रांजेक्शन शुरू कर सकते हैं।

‘ऐक्सिस अहा! ‘फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट व रिचार्ज के साथ-साथ कार्ड लिमिट का प्रबंधन करने व क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड को ब्लॉक करने की भी सुविधा प्रदान करता है।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…