हैदराबाद की लाड बाजार में रेड़ी-ठेले पर शॉपिंग करते स्पॉट हुई सारा अली खान और अमृता सिंह

अभिनेत्री सारा अली खान इस समय फिल्म सिंबा को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त है। बता दें कि इस फिल्म मे वो अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली है। हालांकि ये उनकी दूसरी फिल्म है और पहली फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। बता दें कि फिल्म सिंबा की शूटिंग इस समय हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है और सारा अली खान की एक फोटो वायरल हो रही है।

बता दें कि इस फोटो में अमृता सिंह और सारा अली खान हैदराबाद के प्रसिद्ध लाड बाजार में शॉपिंग करते हुए नजर आ रही है। बता दें कि लाड बाजार चारमीनार के पास स्थित है और काफी पुराना बाजार है। इस जगह पर रेड़ी और ठेलों पर दुकानें लगती है और आम लोग यहां पर खरीददारी करने आते है।

किसी ने सोचा भी नहीं होगी कि अमृता सिंह और सारा अली खान उनको यहां पर दिख जाएगी। बता दें कि खरीददारी करते हुए सारा अली खान और अमृता सिंह की फोटो किसी फैन ने क्लिक की और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

फिर क्या था इस फोटो को फैंस जमकर शेयर कर रहे है। हाल ही में सिंबा के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सारा अली खान, रणवीर सिंह, करण जौहर और रोहित शेट्टी नजर आए थे।

खबरें ये भी हैं कि सिंबा में अजय देवगन एक स्पेशल अपीरियंस में नजर आ सकते हैं। फिल्म ने अपने पहले पोस्टर से ही सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी थी।

फिल्म से रोहित शेट्टी और करण जौहर का नाम जुड़ने के बाद बताया जा रहा है कि ये फिल्म 300 करोड़ी साबित होने वाली है। वहीं, बतौर एक्ट्रेस सारा अली खान की घोषणा के बाद फिल्म के लिए और भी बेसब्री बढ़ चुकी थी।

बता दें कि फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है और फिल्म एक्शन कॉमेडी होने वाली है। इस तरह के रोल में आपने पहले कभी भी रणवीर सिंह को नहीं देखा है।

सिंघम की तरह ही इस फिल्म में आपको फील होगा पर इसमें खुद रणवीर भी कॉमेडी करते नजर आने वाले है। सारा अली खान ने हाल ही में अपनी पहली फिल्म केदारनाथ की शूटिंग खत्म की है और फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले है।

  • Related Posts

    किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, एलिवेटेड रोड से बदलेगी उज्जैन की तस्वीर

    चिमनगंज अनाज मंडी में किसानों को किया संबोधित, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का भी किया जिक्र उज्जैन की चिमनगंज अनाज मंडी में किसान सम्मान निधि योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…