पत्रकार साहब का ‘लोचासन-अकडासन’ : आशीष चौबे

बहुत दिनों बाद जनसंपर्क संचानालय जाना हुआ | इस ओर जाने में ही फुरफुरी आ जाती है लेकिन कुछ आवश्यक काम था तो रुख करना ही पड़ा | लौटते वक्त अचानक एक बड़े पत्रकार से साहब से भेंट हो गई | फुर्सत में हम भी थे और शायद वो भी ! औपचारिक दुआ सलाम के बाद चर्चा आगे बढ़ी तो चुनावी मौसम के मद्देनजर मैं पूछ बैठा |

‘सर…चुनाव की तैयारियां में क्या कुछ खास ?
मेरा सीधा आशय ..इलेक्शन प्रोग्राम को लेकर था …लेकिन पत्रकार साहब ने इस पर कोई रूचि न दिखाई बल्कि बोले …’यार ..प्रोग्राम तो ठीक ..मगर कुछ खास करना है इस बार..’

बात जब तक दिमाग में बैठती तब तक अचानक एक गाडी मुख्य द्वार के अंदर घुसी | ‘आशीष ..बस दो मिनिट’ ….कहकर पत्रकार साहब गाडी की ओर लपक लिये | कुछ ऐसे अंदाज में जैसे कि ड्राइवर ..मालिक के आते ही गाडी के गेट खोलने के लिये लपक पड़ता है |
मै दूर खड़ा देख रहा था | साहब बहादुर अकड़े खड़े थे और पत्रकार साहब एक दम पहली कक्षा के छात्र के माफिक हाथ बांधे | चेहरे पर असमंजस के भाव लपक झपक हो रहे थे | झुककर कमर इतनी लोच खा रही थी कि लग रहा था कि मीडिया की यह शख्सियत ‘लोचासन’ कर रही हो | चंद मिनिट की बात के बाद पत्रकार साहब के चेहरे पर आशा के भाव उमड़े | साहब बहादुर अचानक तेज़ आवाज में बोले जो मेरे कानो तक आ धमकी …’ठीक है ..कुछ जमाते हैं’

इस जुमले के साथ ही साहब बहादुर अपनी गुफा की ओर बढ़ गये | पत्रकार साहब ..वापिस अपनी ठसक ओढ़ कर आ खड़े हुये |
‘अरे यार …कई दिनों से बोल रहे थे ..आ जाओ कुछ बात करना है ..व्यस्तता के चलते समय ही नही मिल पा रहा था ..तो आज सोचा मिल लूं ‘

बिना पूछे ही पत्रकार साहब ने अनावश्यक स्पष्टीकरण मुझे पकड़ा दिया ..जिससे मुझे कोई लेना देना न था …सीधी बात है ..आपके समीकरण आपके गुणा भाग ..आप जानो ..|

लेकिन जिसको थोड़ी देर पहले ‘लोचासन’ करते देखा हो उसको अब ‘अकडासन’ करते देख अजीब लग रहा था ..|
यही हक़ीकत है …तभी नेता,अफसर हावी है और उफ्फ्फयह .. मीडिया लोटपोट हो रहा है ..|

खैर ..सबकी जय जय

Related Posts

हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…