शिवराज से खनन क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों को दिया मध्य प्रदेश में निवेश का आमंत्रण

इंदौर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खान और खनिज क्षेत्र से जुड़े उद्योगों के प्रतिनिधियों को राज्य में निवेश के लिये आज आमंत्रित किया। इसके साथ ही सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार राज्य में निवेश की दिशा में उनकी पूरी मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में उद्योगपतियों के सामने यह प्रस्ताव रखा कि वह राज्य में निवेश के लिए आगे आएं।

इंदौर में आयोजित चौथे राष्ट्रीय खान और खनिज सम्मेलन में पहुंचे शिवराज ने यहां अपने संबोधन में कहा, ‘मध्यप्रदेश खनिज भंडारों के मामले में देश के 10 प्रमुख राज्यों में से एक है। राज्य में खनन और खनिज आधारित उद्योगों के विस्तार की व्यापक संभावनाएं हैं और औद्योगिक माहौल निवेश के लिये एकदम अनुकूल है।’

‘बड़ी संख्या में पैदा होंगे रोजगार’
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खनन उद्योग को बढ़ावा देने के लिये निवेशकों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। शिवराज ने कहा, ‘हमें खनिज ब्लॉकों की नीलामी और जमीन से खनिज निकालने की प्रक्रिया तेज करनी होगी। इससे बड़ी संख्या में नये रोजगार पैदा होंगे।’ शिवराज ने यह भी कहा कि देश के खनिज क्षेत्र में व्यापार की तमाम संभावनाएं हैं लेकिन हमें खनिज संपदा का शोषण नहीं, बल्कि इसका सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…