कमाल के रिषभ पंत ने बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, धौनी को भी पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और इसके दम पर उन्होंने आइसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई। इसके साथ-साथ वो विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे महेंद्र सिंह धौनी थे जिन्हें रिषभ ने पीछे छोड़ दिया है।

आइसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग के मुताबिक रिषभ पंत ने 21 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और वो 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में रिषभ ने कुल 350 रन बनाए और आखिरी मैच में उन्होंने 159 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इसी बेहतरीन प्रदर्सन के दम पर वो बल्लेबाजी रैंकिंग में 17वें नंबर पर पहुंच गए। रिषभ से पहले वर्ष 1973 में फारुख इंजीनियर टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुंचे थे। वहीं रिषभ पंत आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इस वक्त पंत के कुल 673 रेटिंग अंक हैं। इससे पहले विकेटकीपर के तौर पर महेंद्र सिंह धौनी ने सबसे ज्यादा 662 अंक हासिल किए थे। धौनी का टेस्ट में सबसे बेस्ट रैंकिंग 19वां रहा था। अब रिषभ ने धौनी को पीछे छोड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में रिषभ पंत 59वें स्थान पर थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में रिषभ ने विकेट के पीछे 20 कैच भी पकड़े और चार टेस्ट मैचों की सात पारियों में 58.33 की औसत से 350 रन भी बनाए। रन बनाने के मामले में सिर्फ पुजारा ही उनसे आगे रहे और उन्होंने 521 रन बनाए। रिषभ पंत भारत के पहले ऐसे विकेटकीपर बने जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कंगारू टीम के खिलाफ शतक लगाया। पंत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बने।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…