क्या सारा केदारनाथ को-स्टार सुशांत को कर रही हैं डेट

मुंबई। केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सारा अली खान खूब सुर्खियों में हैं। पहली बात तो यह कि सारा की एक ही महीने में दो फिल्में रिलीज हुई। एक केदारनाथ तो दूसरी सिंबा। सिंबा दर्शकों को पसंद आ रही है। इस बीच सारा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों की बात करें तो कहा जा रहा है कि सारा फिल्म केदारनाथ में अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही हैं।

जी हां, यह अफवाह उड़ी है कि सारा अली खान इन दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही हैं। दरअसल, जानकारी के मुताबिक सारा सुशांत के साथ दहरादून एक छोटी ट्रिप के लिए गई थी जिससे वह सुशांत का जन्मदिन (21 जनवरी) को मना सकें। इस खबर के आने के बाद सारा की करीबी सूत्र ने बताया है कि, यह सही नहीं है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सारा और सुशांत अच्छे दोस्त हैं लेकिन वे एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ सारा अली खान ने हाल ही में कॉफी विद् करण शो में कहा था कि वे अभिनेता कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। इसके बाद एक वीडियो भी वायरल हुआ था जो कि एक इवेंट का था जहां पर कार्तिक और सारा दोनों मौजूद थे। यहां पर रणवीर सिंह कार्तिक को सारा के पास लेकर गए थे और उनके बीच बातचीत करवाई थी। यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। वही, जब कार्तिक से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि, वो सारा के साथ कॉफी डेट के लिए तैयार है सिर्फ समय और स्थान बताया जाए।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…