मुख्यमंत्री से सवाल पूछो तो पूर्व सीएम देते हैं जवाब

बड़वानी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में बढ़ते अपराध और भाजपा नेताओं की हत्या को लेकर मंगलवार को सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि सवाल सरकार से करते हैं, मगर जवाब कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री (दिग्विजय सिंह) दे रहे हैं.

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा, सवाल उठता है कि वास्तव में मुख्यमंत्री कौन हैं, सरकार कौन चला रहा है? पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को बड़वानी के बलवाड़ी के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे के निवास पर पहुंचकर शोक जताया. वहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता और सरकार के मंत्री अनर्गल बयानबाजी में व्यस्त हैं. वे भाजपा नेताओं की हत्या के लिए पैसों के लेन-देन का विवाद और पार्टी का अंदरूनी मामला जैसे बयान देते हैं.

चौहान ने आगे कहा, ‘हम सवाल सरकार से करते हैं, तो जवाब पूर्व मुख्यमंत्री दे रहे हैं. समझना मुश्किल है कि सरकार चला कौन रहा है.’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं, वहीं सरकार में बैठे लोग बचकाना बयान दे रहे हैं. वे कहते हैं कि पैसे के लेन-देन में मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष की हत्या हुई, क्या महज 25 हजार रुपयों के लिए एक नगरपालिका अध्यक्ष की हत्या हो सकती है? वहीं मनोज ठाकरे की हत्या के मामले में भी पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…