मंदिर में पूजा करते वक्त गिरे शशि थरूर, सिर में आई चोट, लगे 6 टांके

केरल के तिरुवनंतपुरम से मौजूदा सांसद शशि थरूर एक मंदिर में पूजा के दौरान गिर पड़े. इसमें उन्हें गंभीर चोट आई है. इलाज के लिए उन्हें तिरुवनंतपुरम के जनरल अस्पताल में दाखिल कराया गया है. उन्हें माथे में गहरी चोट लगी है. इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं लेकिन माथे में उन्हें छह टांके लगे हैं. थरूर मंदिर में तुलाभरम पूजा कर रहे थे.

तुलाभरम ऐसी पूजा है जो केरल के कुछ गिने चुने मंदिरों में ही होती है. इस पूजा में अपने वजन के बराबर चढ़ावा चढ़ाया जाता है. देवी-देवता को जो कुछ अर्पित करना है, उसे पहले अपने वजन के बराबर तोला जाता है. मंदिरों में वजन के लिए बड़ी बड़ी मशीनें लगी होती हैं.

थरूर फिर इस बार तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार हैं. इस सीट से दो बार कांग्रेस के सांसद चुने गए थरूर का मुकाबला बीजेपी नेता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मानेम राजशेखरन और सीपीआई विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री सी. दिवाकरन से है.

थरूर इस सीट से पहली बार 2009 में चुनाव लड़े थे. उस बार उन्हें एक लाख से तीन मत कम मिले थे, लेकिन 2014 में वह लगभग 15,000 मतों के अंतर से जीते. बाद में उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस बार सबरीमला मंदिर विवाद में कूदने के कारण नायर समुदाय का उनका परंपरागत वोट बैंक भी घटा है. इसे देखते हुए शशि थरूर ने पार्टी हाईकमान को पत्र लिखकर शिकायत की है कि स्थानीय पार्टी नेता उनके प्रचार अभियान में रुचि नहीं ले रहे हैं.

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…