नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले रतन टाटा

नागपुर: दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघ चालक मोहन भागवत से नागपुर में मुलाकात की. संघ के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. टाटा बुधवार को दूसरी बार संघ मुख्यालय पहुंचे हैं. इससे पहले वह 28 दिसंबर 2016 को संघ मुख्यालय गए थे. सूत्रों ने कहा कि टाटा मंगलवार को नागपुर पहुंचे थे और संघ प्रमुख भागवत से मुलाकात के बाद बुधवार को वापस लौट गए. संघ के पदाधिकारी ने कहा कि रतन टाटा और भागवत की यह शिष्टाचार भेंट थीं. पिछले साल अगस्त में, टाटा ने संघ के दिवंगत नेता नाना पालकर की जन्मशती के अवसर पर मुंबई में एक कार्यक्रम में भागवत के साथ मंच साझा किया था.

इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मुंबई साउथ से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया. एक वीडियो में मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मिलिंद दक्षिण मुंबई के आदमी हैं. उन्होंने दस वर्ष तक दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधित्व किया है. मैं मानता हूं कि मिलिंद को दक्षिण मुंबई के सामाजिक, आर्थिक और सांकृतिक पारिस्थितिक तंत्र का गहन बोध है.’ उन्होंने यह भी कहा कि मिलिंद के नेतृत्व में दक्षिण मुंबई के छोटे और बड़े उद्योगों का विकास होगा.

इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक के चेयरमैन उदय कोटक ने भी मिलिंद देवड़ा की तारीफ की और कहा कि ‘मिलिंद ही दिल्‍ली में मुंबई का कनेक्शन है. मैं मानता हूं कि मिलिंद दक्षिण मुंबई को समझते हैं. उनका परिवार लंबे समय से मुंबई से जुड़ा है.’

Related Posts

बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…

भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल का काम तेज, 400 मीटर सुरंग तैयार; नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

By: Ravindra Singh भोपाल। राजधानी भोपाल में अंडरग्राउंड मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। भोपाल रेलवे स्टेशन से ऐशबाग की दिशा में बनाई जा रही…