BOX OFFICE पर ‘कलंक’ की रफ्तार हुई तेज, अब तक बटोरे इतने करोड़ रुपये

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘कलंक’ बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया, लेकिन दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑपिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है. इस फिल्म ने जहां साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है.

कमाई का आंकड़ा 60 करोड़ पार
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने पहले दिन जहां 21.60 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 11.45 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 11.60 और चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ रुपये ही बटोर पाई. वहीं, बॉक्स ऑफिस इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें दिन इस फिल्म की झोली में कुल 11 करोड़ रुपये गिरे हैं. इस हिसाब ने फिल्म ने 5 दिनों के अंदर 60 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है.

बता दें कि वरुण धवन, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के लव ट्रायएंगल के बीच एक और मोहब्बत की कहानी फिल्म में दिखाई गई है. बाहर बेगम (माधुरी दीक्षित) और बलराज चौधरी (संजय दत्त) की जिसे नाजायज मोहब्बत का इल्जाम मिला है. 20 साल बाद पर्दे माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की वापसी रील कपल के तौर पर हुई और उनके फैंस के लिए इसे ज्यादा खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…