WC 2019: विराट की कप्तानी पर उठते सवाल के बीच बोले श्रीकांत, कोहली शानदार लीडर हैं

न्यू यॉर्क । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि कोहली जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटते और यह एक अच्छे लीडर का गुण है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कप्तानी को लेकर कोहली की आलोचना हो रही है। आइपीएल (IPL) के इस सीजन में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। बैंगलोर अभी अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

1983 विश्व कप (World Cup) विजेता टीम के सदस्य और पूर्व मुख्य चयनकर्चा श्रीकांत को लगता है कि कोहली की आक्रामकता, महेंद्र सिंह धौनी के शांत स्वभाव के पूरक का काम करेगी। कोहली भारचीत टीम को एक बार फिर विश्व विजेता बना सकते हैं। श्रीकांत ने कहा, ‘हमारे पास विराट कोहली जैसा शानदार लीडर है। उनके बारे में अच्छी बात यह है कि वह जिम्मेदारियां लेने से पीछे नहीं हटते। किंग कोहली, कैप्टन कूल के साथ मिलकर एक बार फिर विश्व कप लेकर आएंगे।’

विश्व कप की टीम को लेकर श्रीकांत ने खुशी जताई और कहा कि टीम के विजेता बनने के सभी गुण मौजूद हैं। श्रीकांत ने कहा, ‘यह एक साथ उत्साह, जुनून और शांति का शानदार संयोजन है। भारतीय टीम को अपने ऊपर कोई दबाव नहीं डालना चाहिए और आत्म विश्वास की भावना से खेलना चाहिए।’

विश्व कप के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, एमएस धौनी (विकेट कीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, मो. शमी, रवींद्र जडेजा।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…