कांग्रेस ने किया वाराणसी और गोरखपुर सीट के लिए उम्मीदवारों का ऐलान, फिर अजय राय को उतारा PM मोदी के खिलाफ

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए वाराणसी और गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. वाराणसी से अजय राय (Ajay Rai) और गोरखपुर से मधुसूदन तिवारी (Madhusudan Tiwari) को टिकट दिया गया है. वाराणसी में अजय राय का मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा.

पहले चर्चा थी कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतारा जाएगा. लेकिन कांग्रेस ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए गुरुवार को अजय राय को इस सीट से टिकट दे दिया. पार्टी और खुद प्रियंका की तरफ से ऐसे संकेत मिले थे जिनसे इस अटकल को और बल मिला था. अजय राय ने 2014 में भी मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा था लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहे थे. वाराणसी सीट से सपा और बसपा गठबंधन ने शालिनी यादव को टिकट दिया है. वाराणसी सीट सपा के खाते में आई थी.

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र 26 अप्रैल को दाखिल करेंगे. इस मौके पर उनके साथ जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित राजग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. भाजपा ने बताया कि शरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रकाश सिंह बादल और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान भी प्रधानमंत्री के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे. नामांकन से एक दिन पहले मोदी वाराणसी में एक ‘बड़ा रोड शो’ करेंगे. यह रोड शो पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा स्थल से शुरू होगी और दशाश्वमेध घाट पर खत्म होगी.

भाजपा ने बताया, ‘रोडशो के बाद प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेंगे. उसके बाद रात के आठ बजे वह वाराणसी से होटल डी पेरिस में मशहूर शख्सियतों से बातचीत करेंगे.’ वहीं, शुक्रवार को प्रधानमंत्री बूथ प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं को सुबह साढ़े नौ बजे संबोधित करेंगे. साथ ही बताया गया है कि इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. 11 बजकर 30 मिनट पर वह वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इस मौके पर अन्नाद्रमुक, अपना दल और नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलयांस (एनईडीए) के नेता भी मौजूद रहेंगे.

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…