किम जोंग रुस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद व्लादिवोस्तोक से रवाना

व्लादिवोस्तोक: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता के बाद शुक्रवार को व्लादिवोस्तोक शहर से रवाना हो गए. किम ने अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब साढ़े पांच बजे अपनी बख्तरबंद ट्रेन में रवाना होने से पहले व्लादिवोस्तोक स्टेशन पर विदाई समारोह में भाग लिया.

किम ने अमेरिका पर लगाया आरोप
किम और पुतिन ने अपनी पहली आमने-सामने की वार्ता के लिए व्लादिवोस्तोक में बृहस्पतिवार को मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने मॉस्को और प्योंगयांग के बीच मजबूत संबंधों का आह्वान किया और किम ने हनोई में हुई शिखर वार्ता में अमेरिका पर ‘‘बदनीयत के साथ एकतरफा रुख अपनाने’’ का आरोप लगाया.

पुतिन बीजिंग में एक अन्य शिखर वार्ता के लिए बृहस्पतिवार को शहर से रवाना हो गए जबकि किम कुछ कार्यक्रमों के लिए रात भर ठहरे रहे.

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…