रणबीर कपूर से भिड़ेंगे सलमान खान, एक ही दिन रिलीज होगी ‘ब्रहमास्त्र’ और ‘दबंग 3’!

इस शुक्रवार जहां एक तरफ लोग देश भर में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘अवेंजर्स एंडगेम’ की दीवानगी में सिनेमा हॉल के बाहर मौजूद थे वहीं ‘चुलबुल पांडे’ यानी कि सलमान खान ने अपने फैन्स के लिए अपनी आगामी फिल्म दबंग 3 का अनाउंसमेंट कर दिया है.

बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी कि सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. इसी के साथ सलमान ‘दबंग 3’ में चुलबुल पांडे बनकर जल्द ही अपने फैन्स के बीह्क आने वाले हैं. शुक्रवार को सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘दबंग 3’ की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. ये फिल्म 20 दिसम्बर 2019 को रिलीज की जाएगी.

सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘चुलबुल इज बैक’. शेयर की गई तस्वीर में पुलिस की वर्दी पर चुलबुल पांडे का बैच लगा हुआ है इससे उनके फैन्स ने ये मां लिया है कि वो खुद सलमान खान ही हैं. दरअसल तस्वीर में किसी का चेहरा नहीं है.

वहीं ये फिल्म अगर 20 दिसंबर को रिलीज की जाती है तो खबरों के मुताबिक यह फिल्म रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से टकराएगी. बताया जा रहा है कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी इसी दिन रिलीज करने का ऐलान किया जा चुका है.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…