पीएम मोदी की कोशिशों से UN ने अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया: अमित शाह

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आतंकी संगठन ‘जैश ए मोहम्मद’ के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने वाले संयुक्त राष्ट्र के कदम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुये कहा है कि इसी वजह से ‘भारत को एक मजबूत एवं दृढ़निश्चयी नेतृत्व की आवश्यकता’ है.

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा,‘इसलिए ही भारत को सशक्त एवं निश्चयकारी नेता की आवश्यकता है. प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और उनके कूटनीतिक प्रयासों के प्रति कृतज्ञता, जिससे संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित किया. यह प्रधानमंत्री मोदी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस को लेकर प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है.’

बीजेपी नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र के इस कदम को देश के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखते हुए इसका श्रेय मोदी के नेतृत्व को दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि अजहर के वैश्विक आतंकवादी घोषित होने से भारत के रूख की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा, ‘भारत सुरक्षित हाथों में है. यह प्रधानमंत्री की विदेश नीति के उच्च स्तर को दर्शाता है.’

बता दें पाकिस्तान में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को आखिरकार बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया.
अजहर का आतंकवादी समूह 2000 में अस्तित्व में आया था.

उसने भारत में पुलवामा आतंकवादी हमले सहित कई आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर किए हमले की जिम्मेदारी भी जैश ने ली थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे.

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…