गोंविदा के हाथ से निकला ‘नंबर 1’ का टाइटल, वरुण धवन बनेंगे कुली

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की चर्चा चल रही है. वहीं इसी बीच वरुण धवन की आने वाली फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म की खास बात ये है कि वरुण धवन, गोविंदा का वो टाइटल छीनने जा रहे हैं जिसने उन्हें 90s का सबसे बड़ा स्टार बनाया था. हाल ही में वरुण ने इसका सबूत भी दे दिया है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है. इसके साथ ही एक खास तस्वीर भी शेयर की है.

इस तस्वीर में रेलवे के कुली का बिल्ला नजर आ रहा है. जो 1995 में आई फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में गोविंदा के हाथ पर दिखा था. अब वरुण धवन ने ये बिल्ला गोविंदा से ले लिया है. वरुण ने इस पोस्ट में ‘कुली नंबर 1’ की रीमेक की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा ‘आज का दिन… अगले साल आएगा कुली नंबर 1… होगा कमाल!!! 1 मई 2020 को रिलीज हो रही है ‘कुली नंबर 1”. वरुण धवन के इस एनाउंसमेंट पर करन जौहर और रणवीर सिंह जैसे कई स्टार्स ने कमेंट कर इसे पहले से ही हिट घोषित कर दिया है. यहां देखें वरुण धवन का पोस्ट.

बता दें कि ‘कुली नंबर 1’ की रीमेक में वरुण धवन के साथ अभिनेत्री सारा अली खान रोमांस करती और स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. वरुण धवन के साथ सारा अली खान को देखना वाकई दिलचस्प होगा. वहीं फिल्म के डायरेक्टर वही होंगो जो 1995 में आई फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के निर्देशक थे यानी वरुण धवन के पिता डेविड धवन.

वैसे तो 1995 में आई फिल्म ‘कुली नंबर 1’ आपमें से काफी लोगों ने देखी होगी लेकिन फिर भी याद दिला दें कि इस फिल्म में कुली का किरदार गोविंदा ने निभाया था जो अमीर लड़की यानी करिश्मा कपूर को फंसाने के लिए खुद अमीर होने का झूठ बोलता है और उससे शादी कर लेता है… फिर उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा होता है, जो उसे बदल कर रख देता है. ये फिल्म उस वक्त सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…