WC 2019: क्रिस गेल को वर्ल्ड कप के लिए मिली नई जिम्मेदारी, टीम में निभाएंगे ये रोल

एंटीगुआ । वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप (World Cup 2019) के लिए क्रिस गेल को टीम का उप कप्तान बनाया है। यह कदम बोर्ड में आए बदलाव के बाद नए मैनेजमेंट ने लिया है। वहीं, जेसन होल्डर फिलहाल टीम की अगुवाई करेंगे। बता दें कि इससे पहले गेल 2010 में वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रह चुके हैं। माना जा रहा है कि 39 साल के गेल का यह आखिरी विश्व कप होगा।

उप कप्तान बनाए जाने के बाद क्रिस गेल ने कहा, ‘वेस्टइंडीज टीम को रिप्रजेंट करना मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात रही है और यह विश्व कप मेरे लिए स्पेशल है। सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मेरा काम है कि मैं कप्तान की मदद करूं। टीम को मुझसे काफी उम्मीदें हैं। मुझे पता है कि हम वेस्टइंडीज के लोगों के लिए अच्छा करेंगे।’

बता दें कि आयरलैंड में चल रही है ट्राइ सीरीज में विकेटकीपर शाई होप को वेस्टइंडीज टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, गेल फिलहाल आइपीएल खेलने में व्यस्त थे। हालांकि, उनकी टीम किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इस वजह से गेल का आइपीएल के इस सीजन में सफर खत्म हो गया।

शाई होप ने जॉन कैंपबेल के साथ मिलकर आयरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड साझेदारी की। वहीं, वेस्टइंडीज ने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की। क्रिस गेल टीम के साथ विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ वार्म अप मैच खेल सकते हैं। 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में वेस्टइंडीज अपना पहला मुकाबाल 1 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलगा।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…