अर्जुन कपूर के हाथ लगी एक और बड़ी उपलब्धि, बर्थडे के पहले ही मिला बड़ा तोहफा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘इंडिया मोस्ट वांटेड’ की सक्सेस का जश्न मना रहे हैं. भले ही बॉक्स ऑफिस पर इस को ज्यादा सफलता न मिली हो, लेकिन फिल्म समीक्षकों से मिली फिल्म की सकारात्मक समीक्षा से वह बेहद खुश होंगे. 26 जून को अर्जुन कपूर का जन्मदिन है, लेकिन उससे एक दिन पहले ही उनके हाथ और एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है.

अपने जन्मदिन से एक दिन पहले अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने 1 करोड़ फैन फॉलोवर बना लिए हैं. अर्जुन ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीरों का कोलाज बनाया था. उन्होंने उसके कैप्शन में कहा, “10 मिलियन (1 करोड़). आप सभी का धन्यवाद.” बुधवार को अभिनेता अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगे.

वह सोशल मीडिया प्लेटफार्स पर सक्रिय हैं और अपने पेशेवर जीवन और अपने निजी जीवन के कुछ हिस्सों के बारे में अपडेट साझा करने के लिए माध्यम का उपयोग करते हैं. काम की बात करें तो अर्जुन जल्द ही आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आएंगे, जो एक पीरियड ड्रामा है. 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सैनन भी हैं.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…