ब्रिटेन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया

लंदन: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ब्रिटेन-भारत रिश्तों को आगे बढ़ाने वाली 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है. इस सूची में ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पेनी मॉरडाउंट भी शामिल हैं. ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने सोमवार को भारत दिवस के मौके पर संसद ब्रिटेन भारत रिश्तों में 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की. इसमें सीतारमण को पूर्व में रक्षा मंत्री और अब वित्त मंत्री के रूप में द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली देश की सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल किया गया है. सीतारमण के पास कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है.

ब्रिटेन के मीडिया घराने इंडिया इंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में पढ़ाई करने वाली सीतारमण पूर्व में ब्रिटेन में काम कर चुकी हैं. वह ब्रिटेन के बारे में अपने अन्य सहयोगियों की तुलना में अधिक समझती हैं.

इस सूची में ब्रिटेन की रक्षा मंत्री पेनी मॉरडाउंट भी शामिल हैं. इसके अलावा सूची में ब्रिटेन में भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल और बैरोनेस सैंडी वर्मा, फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढ़ा, भारतीय विधि कंपनी की प्रमुख जियो मूडी और पल्लवी एस श्रॉफ, अपोलो हॉस्पिटल्स की प्रबंध निदेशक सुनीता रेड्डी और नास्कॉम की अध्यक्ष देवज्ञानी घोष भी शामिल हैं.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…