प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 करोड़ घर के निर्माण का लक्ष्य समय सीमा से पहले पूरा होगा: पुरी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत एक करोड़ घर के निर्माण का लक्ष्य समय सीमा से दो साल पहले ही 2020 के अंत तक हासिल कर लिया जाएगा.

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने शहरी विकास परियोजनाओं पर यूपीए सरकार द्वारा 10 सालों में किए गए खर्च के मुकाबले पांच साल में ही 554 प्रतिशत अधिक खर्च किया. पुरी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), अमृत योजना एवं स्मार्ट सिटी मिशन की चौथी वर्षगांठ के मौके पर बोल रहे थे.

पुरी ने बताया कि अब तक 81 लाख घरों के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है और 26 लाख घर तैयार हो गए हैं. साथ ही बताया कि 41 लाख घरों की निर्माण प्रक्रिया जारी है. सरकार ने 2015 से 2022 तक सात साल की अवधि में देश भर के शहरी इलाकों में एक करोड़ घर तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…