जी20 नेताओं ने किया महिला शक्तिकरण का समर्थन, कहा- ‘कम होनी चाहिए पुरूष-महिला के बीच की असमानता’

ओसाका (जापान): जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान मेजबान देश जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित सभी सदस्य देशों के नेताओं ने वित्तीय एवं अन्य आर्थिक क्षेत्रों में पुरूषों और महिलाओं के बीच की असमानता को कम करने और महिला सशक्तिकरण का समर्थन किया.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने शनिवार को कहा कि यदि महिलाओं को आर्थिक समानता मिल जाए, तो 2025 तक दुनिया की अर्थव्यवस्था बढ़कर 28 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगी. वह ओसाका में जी20 सम्मेलन के दौरान इस मुद्दे पर आयोजित विशेष सत्र में बोल रही थी.

उन्होंने महिलाओं के दर्जे में सुधार करने को बेतहर आर्थिक और रक्षा नीति बताया. नीदरलैंड की महरानी और समेकित आर्थिक विकास पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत मैक्सिमा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस अंतर को कम करना आवश्यक है.

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…