केरल: स्थानीय निकाय के उपचुनाव में BJP को मिली खुशखबरी, इतनी सीटें जीतीं

तिरुअनंतपुरम: लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद केरल में सीपीएम के नेतृत्व वाले एलडीएफ ने स्थानीय निकाय के उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है. स्थानीय निकाय की 44 सीटों पर हुए उपचुनाव में एलडीएफ ने 22 सीटें अपनी झोली में डाली हैं. एलडीएफ ने छह सीटों को कांग्रेस नीत यूडीएफ से छीन लिया लेकिन वह सात सीटें यूडीएफ के हाथों हार भी गया. ये उपचुनाव गुरुवार को हुए थे.

इस उपचुनाव में बीजेपी के लिए भी खुशखबरी है. पार्टी ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया है. यूडीएफ को 17 सीटें मिली हैं. राज्य में सत्तारूढ़ एलडीएफ का लोकसभा चुनाव में सफाया हो गया था और उसे 20 संसदीय सीटों में से एक सीट मिली थी. यूडीएफ ने 19 सीटें जीती थी.

ये चुनाव 33 पंचायत वार्ड, छह ब्लॉक पंचायत वार्ड और पांच नगर पालिका वार्ड में हुए थे. 2015 में, एलडीएफ ने 591 में से 549 ग्राम पंचायत वार्ड, 152 ब्लॉक पंचायत वार्ड में से 90 में जीत हासिल की थी. इतना ही नहीं एलडीएफ ने 14 जिला पंचायतों में से 7 पर कब्जा जमाया था. नगरपालिका की बात करें तो पार्टी ने 87 नगरपालिकाओं में 44 पर फतह हासिल की थी.

इस जीत से उत्साहित सीपीआई के राज्य सचिव कानम राजेंद्रन ने कहा हमारी पार्टी ने साबित कर दिया है कि केवल एक चुनाव में मिली हार से हमें खारिज नहीं किया जा सकता. इसी बीच, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई ने कहा कि कई क्षेत्रों में बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा है. यह दिखाता है कि राज्य के लोगों में पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ रही है. पिल्लई ने आगे कहा, “बीजेपी की जीत दिखाती है कि केरल के लोगों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता बढ़ी है और लोग उनसे प्रभावित हैं.”

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…