SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, सभी तरह के लोन हो गए इतने सस्ते

नई दिल्ली । एसबीआई ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। बैंक ने कर्ज दरों में कटौती कर दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सभी अवधि की मुख्य कर्ज दरों (एमसीएलआर) को 0.05 फीसद घटा दिया। एमसीएलआर के आधार पर ही बैंक अपनी सभी कर्ज दरों का निर्धारण करते हैं। नई दरें आज यानी बुधवार से लागू हो गई हैं। इस साल तीसरी बार SBI ने अपने कर्ज की दर घटाई है। इससे पहले अप्रैल में भी 0.05 फीसद और मई में भी इतनी ही कटौती कर्ज दरों में की गई थी। इसी अवधि में बैंक के होम लोन की ब्याज दर में 0.20 फीसद की कमी आई है।

एक दिन पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने उम्मीद जताई थी कि आरबीआई की मुख्य नीतिगत ब्याज दर में तीन बार हुई कटौती का लाभ देश के वाणिज्यिक बैंक जल्द से जल्द ग्राहकों तक पहुंचाएंगे। एसबीआइ ने अपने बयान में कहा कि एक साल की अवधि वाली एमसीएलआर की नई दर घट कर 8.40 फीसद पर आ गई है। एक जुलाई से बैंक ने अपने होम लोन उत्पादों को आरबीआइ की रेपो दर से जोड़ दिया है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…