रेलमंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, रेलवे बहुत जल्द करेगा 2.98 लाख भर्तियां

नई दिल्ली: रोजगार का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए यह खुशखबरी है. भारतीय रेलवे बहुत जल्द 2.98 लाख खाली पदों को भरने जा रहा है. बुधवार को लोकसभा में बोलते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 1 जून 2019 तक रेलवे में 2.98 लाख पद खाली हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा. साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक दशक में रेलवे में 4.61 लाख लोगों को नौकरी लगी है.

1991 में रेलवे कर्मचारियों की कुल संख्या 1654985 थी, अब 2019 में यह संख्या 1248101 है. कर्मचारियों की संख्या करीब चार लाख घट गई है, इसके बावजूद रेलवे के परिचालन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई है. लिखित जवाब में पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) और रेलवे रिक्रूटमेंट सेल्स (RRCs) की तरफ से इन खाली सीटों को भरा जाएगा. लिखित जवाब के मुताबिक कैटेगरी A, B, C और D में करीब 298574 सीटें खाली हैं.

बता दें, पिछले वित्त वर्ष (2018-19) में 1.5 लाख खाली पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस वित्त वर्ष में बाकी 1.4 लाख खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा. बता दें, अब जितनी भी वैकेंसी निकलेगी उसमें EWS कोटा का फायदा मिलेगा.

  • Related Posts

    किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, एलिवेटेड रोड से बदलेगी उज्जैन की तस्वीर

    चिमनगंज अनाज मंडी में किसानों को किया संबोधित, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का भी किया जिक्र उज्जैन की चिमनगंज अनाज मंडी में किसान सम्मान निधि योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…