जनगणना 2020: नागरिकता का विवादित सवाल हटाने के लिए राजी हुए डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जनगणना 2020 से विवादित नागरिकता सवाल को हटाने पर सहमति जताई है। नागरिक अधिकार के कार्यकर्ताओं के व्यापक विरोध के बाद ये फैसला लिया गया है।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने एक आदेश के जरिए संघीय एजेंसियों को अमेरिकी नागरिकों और गैर-नागरिकों की संख्या से संबंधित सभी ब्योरे वाणिज्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि उन्होंने कहा, “मैं अमेरिकी आबादी की नागरिकता की स्थिति निर्धारित करने के प्रयास से पीछे नहीं हट रहा हूं।”

आलोचकों का कहना है कि दशक में एक बार होने वाले सर्वेक्षण में प्रवासी समुदायों की भागीदारी को दबाने के लिए प्रशासन यह सवाल जोड़ना चाहता था।

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…