कर्नाटक के ‘नाटक’ पर आज फिर संसद में हंगामे के आसार, कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

नई दिल्ली । कर्नाटक विधानसभा में जारी सियासी नाटक का आज दूसरा दिन है। जहां एक तरफ सबकी नजरें कर्नाटक विधानसभा में होने वाली बहस पर होगी। वहीं आज लोकसभा में भी कर्नाटक का मुद्दा छाया रहने वाला है। जिस कारण आज लोकसभा सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। कल कर्नाटक विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर बहस हुई। सत्र के दौरान बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर देखने को मिले। सरकार और विपक्ष के नेताओं के बीच तीखी जुबान और आरोप-प्रत्यारोप, हंगामे के कारण शक्ति परीक्षण पर मतदान को टालना पड़ा।

कर्नाटक में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने कर्नाटक की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रे ने कर्नाटक के विधायकों के अपहरण को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

‘लोकतांत्रिक संस्थानों पर अतिक्रमण’ को लेकर कांग्रेस के छह सांसदों ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। वहीं आज राज्यसभा में मुंबई में हुए इमारत हादसे (Mumbai Building Collapse) को लेकर राज्यसभा में कांग्रेस सांसद हुसैन दलवई ने ज़ीरो आवर नोटिस दिया है। इस मुद्दे पर आज राज्यसभा में चर्चा होगी।

वहीं आज राज्यसभा में जनता दल (युनाइटेड) के सांसद राम नाथ ठाकुर ने राज्यसभा में ‘बिहार में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने’ के लिए जीरो आवर नोटिस दिया है। लिहाजा आज राज्यसभा में बिहार में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा होने वाली है।

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…