महीने के पहले दिन आम लोगों को राहत, कम हुई पेट्रोल की कीमत

नए महीने की शुरुआत हो चुकी है. महीने के पहले दिन आम लोगों को राहत मिली है. दरअसल, तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 6 पैसे की कटौती की है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.80 रुपये, 75.44 रुपये, 78.42 रुपये और 75.60 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि डीजल के भाव अब भी स्थिर हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम पूवर्वत क्रमश: 66 रुपये, 68.19 रुपये और 69.17 रुपये और 69.71 रुपये प्रति लीटर पर बने हुए हैं.

इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुबई मे 13 पैसे जबकि चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी. वहीं, डीजल दिल्ली और चेन्नई में सात पैसे जबकि मुंबई में आठ और कोलकाता में तीन पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया था. वहीं बुधवार को तेल के भाव स्थिर रहे थे.

बढ़ेंगे तेल के दाम!

अमेरिका में लगातार कच्चे तेल का भंडार घटने और खाड़ी क्षेत्र में तनाव रहने से तेल के दाम में और तेजी आने की संभावना बनी हुई है. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में बुधवार को लगातार पांचवें दिन तेजी जारी रही. हालांकि अमेरिकी फेड की बैठक में ब्‍याज दर कम करने के फैसले के बाद कच्‍चे तेल के दाम में नरमी भी आई है.

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर अनुबंध में 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 64.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 57.88 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…