जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर बौखलाए अफरीदी को गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली: कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर बौखलाए पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने मंगलवार को करारा जवाब दिया. उन्होंने अपने एक ट्वीट में अफरीदी को शांत रहने की सलाह देते हुए कहा, “चिंता मत करिये, बेटा सब ठीक हो जाएगा.”

गौतम ने अपने एक ट्वीट में लिखा, “शाहिद अफरीदी ने इस मुद्दे पर राय रखी है. वह कह रहे हैं कि अकारण आक्रामता और मानवता विरोधी अपराध हो रहे हैं. लेकिन वह एक एक चीज का उल्लेख करना भूल गए कि ये सब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हो रहा है. चिंता न करें, बेटा सब ठीक हो जाएगा.”

दरअसल, जम्मू-कश्मीर का स्पेशल स्टेटस खत्म करने से पड़ोसी देश पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिये अपनी बौखलाहट दिखाई थी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए. आजादी का अधिकार जो हम सभी को है. संयुक्त राष्ट्र की रचना क्यों की गई है और यह क्यों सो रहा है? कश्मीर में लगातार जो मानवता विरोधी अकारण आक्रामता और अपराध हो रहे हैं. उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप (अमेरिका के राष्ट्रपति) को इस मामले में जरूरी रूप से मध्यस्थ की भूमिका अदा करनी चाहिए.”

जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने और अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने से पाकिस्‍तान टेंशन में है. पाकिस्‍तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले को लेकर चर्चा के लिए आज (मंगलवार को) संसद के दोनों सदनों की आपात बैठक बुलाई है.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…