कमलनाथ का केंद्र काे पत्र- गुजरात ताेड़ रहा शेड्यूल, तत्काल बैठक बुलाएं

भोपाल. नर्मदा कंट्राेल अथाॅरिटी (एनसीए) के शेड्यूल काे दरकिनार कर गुजरात द्वारा सरदार सराेवर डैम काे 26 दिन पहले ही 135 मीटर तक भरने पर मध्यप्रदेश सरकार ने कड़ा एेतराज जताया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार काे केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत काे पत्र लिखकर कहा कि गुजरात डैम काे भरने में तय मापदंडाें का उल्लंघन कर रहा है। यह मध्यप्रदेश के लिए अति महत्वपूर्ण मुद्दा है, इसलिए तत्काल एनसीए की बैठक बुलाएं।

नाथ ने लिखा कि एनसीए ने 10 मई को डैम में पानी भरने का शेड्यूल तय किया था। इसके मुताबिक 30 सितंबर तक 135 मीटर ऊंचाई तक डैम काे भरा जाना था, लेकिन गुजरात ने इस शेड्यूल का उल्लंघन करते हुए डैम को 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक 135.47 मीटर भर दिया था।

इसमें उनसे सुरक्षा मापदंडाें का भी ध्यान नहीं रखा गया। गुजरात ने यह सब एेसे समय किया, जब मप्र के 57 गांवाें में डूब प्रभाविताें के राहत एवं पुर्नवास का काम चल रहा है। यह मुद्दा गंभीर है, इसलिए एनसीए काे तत्काल कदम उठाना चाहिए अाैर बैठक बुलानी चाहिए।

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    उमरिया में कोयले से लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक को सुरक्षित निकाला; खलासी फंसा

    देर रात करीब 12 बजे हुआ हादसा, क्रेन और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी उमरिया। उमरिया में उचेहरा और घोरचत्र नदी के बीच देर रात करीब 12 बजे…