अगली फिल्म से सामने आया तापसी का लुक, ऐसा रहेगा लिबास

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी पिछली फिल्मों की शूटिंग खत्म कर अगली फिम में व्यस्त हो गई हैं. आखिरी बार उन्हें मिशन मंगल में देखा गया था जिसकी सफलता को कलाकार अभी भी एन्जॉय कर रहे हैं. वाहन तापसी की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और उनकी पहली झलक भी देखने को मिली है. आपको बता दें, तापसी ने अगली फिल्म की एक छोटी सी झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है.

कुछ दिन पहले ये जानकारी सामने आई थी कि निर्देशक अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म में तापसी नजर आएंगी. आप देख सकते हैं मंगलवार सुबह तापसी ने फिल्म के सेट से एक स्टिल शेयर किया, जिसमें वह भारतीय लिबास सलवार कमीज में लंबे बालों के साथ दिखाई दे रही है. देखकर ही लगता है कि ये लुक उनकी आने वाली फिल्म का है. वहीं तापसी के हाथों में कुछ स्क्रिप्ट्स है. वो कुछ पढ़ते हुए दिखाई दे रही है. आने वाली फिल्म का नाम ‘थप्पड़’ बताया जा रहा है जिसमें तापसी कवयित्री अमृता प्रीतम का किरदार निभा रही हैं.

इसके अलावा 8 सितंबर को अनुभव ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर किया. इसी के साथ अनुभव ने शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ’11 एक शुभ अंक माना जाता है और ये मेरी 11वीं फिल्म है भी. इसी के साथ ये मेरे लिए अब तक की टफ फिल्म भी है. हमें आप सबकी ब्लेसिंग्स की जरूरत है. ये फिल्म देश की महिलाओं को समर्पित है. आप सबसे इस फिल्म के साथ 6 मार्च, 2020 को मुलाकात होगी.’

वहीं अनुभव के ट्वीट पर तापसी ने जवाब देते हुए लिखा, ‘इस साल आइए Women’s Day को और खुशहाल बनाते हैं. पुरुषों के साथ सभी महिलाओं से मेरी मुलाकात 6 मार्च, 2020 को होगी.’

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…