पाकिस्‍तान पर भड़के कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, बोले- बाज नहीं आए, तो PoK भी गंवाओगे

नई दिल्‍ली । कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पाकिस्‍तान को नेक नसीहत दी है। सिंघवी ने कहा है कि पाकिस्‍तान को अपनी नापाक कोशिशों पर विराम लगा देना चाहिए, नहीं तो अंजाम बेहद दुखद होंगे। दरअसल, जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है और इस मुद्दे को अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर उठाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। हालांकि, पाकिस्‍तान के हाथ अभी तक निराशा ही लगी है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘तुम अपनी आदतों से बाज नहीं आओगे, जल, थल, नभ, यूएन हर जगह हमसे मात खाओगे, अगर अब भी न सुधरे ए नादान पड़ोसी तो, चीन के दान से मिले कश्मीर (पीओके) को भी गंवाओगे।’ सिंघवी के बयान से प्रतीत हो रहा है कि शायद कांग्रेस ने पाकिस्‍तान और जम्‍मू-कश्‍मीर के मुद्दे पर अपनी रणपनीति में कुछ बदलाव किया है। हालांकि, कांग्रेस के कई नेता अनुच्‍छेद 370 के मुद्दे पर पहले ही भाजपा के समर्थन में खड़े नजर आ चुके हैं।

वहीं, मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) हमारा अगला एजेंडा है। यह भारत का अभिन्न अंग बनाना है। उन्होंने कहा कि 1994 में ही संसद ने संकल्प पीओके को लेकर संकल्प लिया था। उस वक्त केंद्र में नरसिम्हा राव की अगुवाई वाली कांग्रेस की सरकार थी। इसलिए विपक्ष को भी इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…