Pati Patni Aur Woh Trailer: ‘पत्नी’ और ‘वो’ के बीच में पिसते दिखे कार्तिक आर्यन, मज़ेदार है फिल्म का ट्रेलर

नई दिल्ली । कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वैसे फिल्म के टाइटल से पहले ही ये समझ आ गया था कि कार्तिक आर्यन इसमें पत्नी यानी भूमि और वो यानी अनन्या के बीच में फंसते नजर आएंगे। ट्रेलर में भी कार्तिक को पत्नी और वो के बीच पिसते हुए दिखाया गया है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि चिंटू त्यागी असनी नाम अभिनव त्यागी, यानी कार्तिक के पिता उनकी शादी जल्दी करवा देते हैं। चिंटू की शादी होती है वेदिका त्रिपाठी यानी की भूमि पेडनेकर के साथ। चिंटू का शादीशुदा जीवन सही चल रहा होता है कि उनके ऑफिस और लाइफ में एक दिन एंट्री मारती हैं तपस्या यानी अनन्या पांडे। और यहीं से चिंटू त्यागी की शादीशुदा जिंदगी में ट्विस्ट आ जाता है।

ट्रेलर में दिखा है कि चिंटू अपनी पत्नी से भी बहुत प्यार करता है, लेकिन तपस्या को भी पसंद करने लगता है। इन्हीं सब चीज़ों की वजह से उसकी लाइफ में भरपूर ड्रामा होता है। फिल्म में कार्तिक, भूमि और अनन्या के अलावा अपारशक्ति खुराना भी हैं जो कार्तिक के दोस्त का रोल निभा रहे हैं। ट्रेलर में कुछ मज़ेदार डायलॉग भी हैं जो आपको हंसाने के लिए काफी हैं।

कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘पति पत्नी और वो’ का ट्रेलर मज़ेदार है। अब बाकी तीनों की जोड़ी आपको इम्प्रेस कर पाएगी या नहीं ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही बता चलेगा। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…