पानीपत का ट्रेलर देख निराश यूजर बोले-अर्जुन कपूर फेल, संजय दत्त हैं असली स्टार

अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृत‍ि सेनन स्टारर मचअवेटेड फिल्म पानीपत का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ये फिल्म पानीपत की ऐतिहासिक लड़ाई पर बेस्ड है, जो अब्दाली और मराठाओं के बीत साल 1761 में लड़ी गई थी. इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. ट्रेलर को ज्यादातर नेगेटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. कुछ लोग फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इसकी तुलना बाजीराव मस्तानी और पद्मावत के साथ कर रहे हैं. लोगों को कहना है कि अर्जुन कपूर पानीपत में रणवीर सिंह की तरह एक्टिंग करने को कोशिश कर रहे हैं, जिसमें वो बुरी तरह फेल हुए हैं. वहीं संजद दत्त को फिल्म का स्टार बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग संजय दत्त की लुक और एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…