OCI कार्ड रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विवादित लेखक आतिश तासीर, दायर की याचिका

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ Time मैगजीन में लेख लिखने वाले ब्रिटिश नागरिक और लेखक आतिश तासीर (Aatish Taseer) ने ओसीआई कार्ड वापस लेने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है. तासीर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड वापस लेने के सरकार के फैसले को चुनौती दी है.

दरअसल, पिछले हफ्ते ही सरकार ने आतिश तासीर का ओसीआई कार्ड वापस ले लिया था. सरकार का कहना था कि तासीर ने कथित तौर पर यह तथ्य छुपाया कि उनके पिता पाकिस्तानी मूल के थे. इसके बाद भारत सरकार ने उनसे ओसीआई कार्ड वापस ले लिया.

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया था कि नागरिकता अधिनियम 1955 के अनुसार, तासीर ओसीआई कार्ड के लिए अयोग्य हो गए हैं क्योंकि ओसीआई कार्ड किसी ऐसे व्यक्ति को जारी नहीं किया जाता है जिसके माता-पिता या दादा-दादी पाकिस्तानी हों. तासीर ने भारत सरकार से यह बात छुपाई कि उनके पिता पाकिस्तानी मूल के थे. इसलिए उनका ओसीआई कार्ड वापस ले लिया गया.

आपको बता दें कि ब्रिटिश नागरिक और लेखक आतिश तासीर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ Time मौगजीन में ‘Divider in Chief’ शीर्षक के साथ एक लेख लिखकर विवादों में आए थे. हालांकि मैगजीन के कवर को छोड़कर 3 हजार 352 शब्दों के इस लेख में एक बार भी Divide शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया था. यानी जितना ज़ोर देकर मैगज़ीन के कवर पर Divider in Chief लिखा गया था उतना आत्मविश्वास अंदर छपे लेख में देखने को नहीं मिला.

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…