बाला की सक्सेस पार्टी में आयुष्मान-राजकुमार ने किया धमाकेदार डांस

आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. आयुष्मान की पिछली फिल्मों की तरह बाला भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. बाला के हिट होने पर आयुष्मान खुराना और फिल्म की पूरी टीम ने हाल ही में सक्सेस पार्टी होस्ट की. पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे दिखाई दिए. लेकिन इन सभी में सबकी निगाहें आयुष्मान और राजकुमार राव पर ही टिकी रह गईं.

बाला की सक्सेस पार्टी में आयुष्मान और राजकुमार राव ने जमकर एन्जॉय किया. सोशल मीडिया पर बाला की सक्सेस पार्टी से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव जमकर धमाकेदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों के डांस मूव्स और एनर्जी जबरदस्त है.

बॉलीवुड के दो बॉक्स ऑफिस किंग्स को एक साथ डांस करते देखना फैन्स को काफी पंसद आ रहा हैं. फैन्स दोनों के शानदार डांसिंग स्किल्स से काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं.वीडियो के कमेंट बॉक्स में फैन्स इन दोनों की खूब तारीफें कर रहे हैं.

बाला फिल्म की बात करें तो आयुष्मान ने इस फिल्म से एक बार फिर खुद को साबित किया है. इस फिल्म ने मजह 3 दिन में अपना बजट निकाल लिया था. आयुष्मान के अलावा इस फिल्म में यामी गौतम और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं. इसके बाद आयुष्मान फिल्म शुभ मंगल सावधान में दिखाई देंगे.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…