इस वजह से Bigg Boss 13 छोड़ने वाले थे सलमान खान, मेकर्स ने ये तगड़ा ऑफर देकर किया राज़ी!

नई दिल्ली । बिग बॉस के बेस्ट होस्ट सलमान खान को हर सीज़न में ये कहते हुए सुना जाता है कि वो ये शो नहीं करना चाहते, लेकिन मेकर्स की ज़िद पर वो मान जाते हैं। कई बार तो सलमान शो को बीच में छोड़ने की धमकी भी दे चुके हैं, हालांकि मेकर्स उन्हें मना ही लेते हैं और सलमान शो नहीं छोड़ते। ‘बिग बॉस 13’ की शुरुआत में भी एक ऐसा वक्त आ गया था जब सलमान स्टेज छोड़कर चले गए थे और उन्होंने बोल दिया था कि वो अब इसका हिस्सा नहीं बनेंगे। लेकिन गनीमत रही की सलमान ने शो नहीं छोड़ा।

अब सलमान खान के शो होस्ट करने से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक ‘बिग बॉस 13’ के एपिसोड एक्सटेंड होने से सलमान खान बिल्कुल खुश नहीं हैं और उन्होंने आगे के एपिसोड शूट करने से इनकार कर दिया। लेकिन मेकर्स ने उन्हें एक बार फिर मना लिया और इस बार उन्हें सलमान को मनाने के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट की मानें तो सलमान को मनाने के लिए मेकर्स ने उन्हें हर एपिसोड की 2 करोड़ रुपए फीस देने का फैसला किया है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…