चीफ सलेक्टर का खुलासा, बताया किस बल्लेबाज ने हल की भारतीय टीम की नंबर 4 की मुश्किल

नई दिल्ली । वर्ल्ड कप 2015 के बाद से भारतीय टीम को नंबर चार के लिए बल्लेबाज की तलाश थी जो सधी हुई पारियों के साथ-साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में भी सक्षम है। फिलहाल, भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने जो बयान दिया है उससे लग रहा है कि भारतीय टीम की ये मुश्किल हल हो गई और भारतीय टीम को शॉर्ट फॉर्मेट में नंबर चार का बल्लेबाज मिल गया है।

चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा है कि सीमित ओवरों के प्रारूप में श्रेयस अय्यर ने दो साल में अपने खेल में जो सुधार किया है उससे वह भारतीय क्रिकेट टीम की चौथे क्रम की परेशानी को दूर कर सकते हैं। अय्यर ने नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान में लगातार दो अर्धशतकीय पारियां खेली थीं।

अंदर-बाहर भी हुए हैं श्रेयस अय्यर

24 साल के श्रेयस अय्यर ने दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे खेले, लेकिन दो महीने बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। वहीं, जब न्यूजीलैंड से हारकर भारतीय टीम का विश्व कप 2019 से सफर समाप्त हो गया तो एक बार फिर चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताया और उन्हें घरेलू प्रदर्शन के आधार पर इसी साल अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया।

इस बारे में एमएसके प्रसाद ने कहा, “अगर आपको याद हो तो हमने अय्यर को 18 महीने पहले (जब कोहली को विश्राम दिया गया था) वनडे टीम में शामिल किया था और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। दुर्भाग्य से हम उन्हें टीम में बरकरार नहीं रख सके। अय्यर ने हालांकि अपने खेल में काफी सुधार किया है, जिससे वनडे और टी-20 टीमों में चौथे क्रम की परेशानी से टीम को उबार सकते हैं।” घरेलू प्रतियोगितओं में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले इस बल्लेबाज ने घरेलू और भारत-ए टीम के लिए रनों का अंबार लगाया।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…