कोरोना वायरस जैसे पेनडेमिक के बीच सनी लियोनी अपने पति और तीनों बच्‍चों के साथ एक द‍िन पहले ही लॉस ऐंजलिस पहुंची

पूरी दुनिया में पैर पसार चुके कोरोना वायरस (Coronavirus) जैसे पेनडेमिक के बीच सनी लियोनी (Sunny Leone) अपने पति और तीनों बच्‍चों के साथ लॉस ऐंजलिस (Los Angeles) पहुंच गई हैं. सनी लियोनी का कहना है कि यहां उनके बच्‍चे ‘ज्‍यादा सुरक्षित’ हैं. सनी लियोनी ने अपने अमेरिका वाले घर के गार्डन से अपने बच्‍चों के साथ एक तस्‍वरी शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी निशा और दोनों बेटे नोह और अशर नजर आ रहे हैं.

कोरोना वायरस के पेनडेमिक के बीच अमेरिका जाने के अपने फैसल के बारे में इंस्‍टाग्राम पर बताते हुए सनी लियोनी ने लिखा, ‘सभी मांओं को मेरी तरफ से हैप्‍पी मदर्स डे. जिंदगी में जब आपके बच्‍चे होते हैं तो आपकी खुद की प्राथमिकता और सुरक्षा जैसी बातें पीछे हो जाती हैं. मेरे और मेरे पति दोनों के पास ये मौका था कि हम अपने बच्‍चों को ऐसी जगह ले जाए, जहां वह इस अदृश्‍य दुश्‍मन ‘कोरोना वायरस’ से अपेक्षाकृत ज्‍यादा सुरक्षित रहें और वह है, हमारे एक घर से दूर हमारे लॉस ऐंजलिस वाले दूसरे घर का सीक्रेड गार्डन. मैं जानती हूं कि मेरी मां भी यही चाहती होगी कि मैं ऐसा करूं. आपको याद करती हूं मां. हैप्‍पी मदर्स डे’

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

    देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि…