कोरोना संकट: उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया मदद का हाथ, डोनेट किए 5 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: बॉलीवुड के कई सितारों की तरह अब उर्वशी रौतेला भी कोरोना वायरस महामारी की इस जंग में मदद के लिए आगे आई हैं. अभिनेत्री ने पांच करोड़ रुपये दान दिए हैं. उनका कहना है कि हमें एक साथ आने की जरूरत है और कोई भी दान छोटा नहीं होता.

हाल ही में, उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को वर्चुअल डांस मास्टरक्लास आयोजित करने की जानकारी दी. उसका सेशन उन सभी के लिए मुफ्त में खुला है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं और नृत्य सीखना चाहते हैं. सेशन में, उन्होंने जुम्बा, तबता और लैटिन नृत्य सिखाया. टिकटॉक पर डांस मास्टरक्लास ने उन्हें 1.8 करोड़ लोगों के साथ जोड़ा. इससे उर्वशी को पांच करोड़ रुपये मिले, जिसे उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दान कर दिया.

उन्होंने कहा, “मैं सभी की बहुत आभारी हूं, जो कुछ भी वे कर रहे हैं, न केवल अभिनेताओं, राजनेताओं, संगीतकारों या पेशेवर एथलीटों के लिए, बल्कि आम लोगों के लिए भी, क्योंकि हम सभी को एक साथ रहने की आवश्यकता है और हम सभी को उनके समर्थन की आवश्यकता है. कोई भी दान छोटा नहीं होता. हम साथ मिलकर इसे पूरी दुनिया से हरा सकते हैं.”

आपको बता दें कि उर्वशी से पहले बॉलीवुड के कई सितारे इस महामारी के वक्त में मदद के लिए आए. अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान किए थे. उनके अलावा शाहरुख खान ने कई संगठनों के साथ मिलकर मदद का एलान किया था.

सलमान खान लगातार ज़रूरतमंद लोगों तक ज़रूरी चीज़ों की मदद पहुंचा रहे हैं. यही नहीं वरुण धवन, विकी कौशल, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान समेत कई सितारों ने आगे आकर दान किया है.

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

    देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि…