Bigg Boss14: देवोलिना ने शहनाज गिल पर इशारों ही इशारों में साधा निशाना? निक्की तंबोली के लिए कह डाली ये बात

Bigg Boss14 Devolina targeted Shahnaz Gill in the same gestures Say this for Nikki Tamboli 01‘बिग बॉस-13’ फेम देवोलिना भट्टाचार्जी ने निक्की तंबोली के बर्ताव और एटीट्यूड पर तंज कसने के साथ ही इशारों ही इशारों में शहनाज गिल पर निशाना साधा है। देवोलिना ने एक ट्वीट में लिखा-“निक्की तंबोली कॉपी कैट हैं और बिग बॉस-13 की मोस्ट इरिटेटिंग कंटेस्टेंट की याद दिलाती हैं। उफ्फ।” बिग बॉस के बीते सीजन में शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया था। इतना ही नहीं फैन्स को भी सिद्धार्थ और शहनाज के बीच की केमेस्ट्री खूब पसंद आई थी। यही कारण है कि उन्होंने दोनों को ‘सिडनाज’ नाम दिया था

दरअसल, निक्की तंबोली शो में सिद्धार्थ शुक्ला संग फ्लर्टिंग नेचर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक टास्क के दौरान निक्की को सिद्धार्थ संग फ्लर्ट करते भी देखा गया। निक्की के यह बर्ताव सिद्धार्थ और शहनाज के फैन्स को पसंद नहीं आ रहा है।

एक्टर अली गोनी ने भी निक्की पर साधा निशाना-

निक्की के सिद्धार्थ संग नजदीकियां बढ़ाने पर एक्टर अली गोनी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि पूरी दुनिया जानती है कि शहनाज, सिद्धार्थ को प्यार करती है। अली गोनी ने लिखा- ‘और यह लड़की तंबोली। मुझे नहीं पता कि यह क्या साबित करना चाहती है। दुनिया जानती है कि शहनाज सिद्धार्थ से कितना प्यार करती है और मुझे लगता है कि वह भी उससे प्यार करता है। लेकिन एक बतौर एक्टर वह गेम खेल रहा है, इसलिए ही वह वहां है। कोई सेल्फ रिस्पेक्ट नाम की चीज होती है बहन।’

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…