कल्लू और यामिनी की फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

निर्देशक एम फैसल रियाज के निर्देशन में बनने वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ की शूटिंग यूपी के लखनऊ में शुरू हो गयी है। इस फ़िल्म में भोजपुरी के सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू और खूबसूरत अदाकारा यामिनी सिंह नज़र आ रही हैं, जो सेट पर अपनी फ़िल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड नज़र आये। उनके अलावा फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह, देव सिंह, कृष्ण कुमार और नूर तौबा भी हैं। फिल्म का निर्माण साई श्रीनगर बैनर तले किया जा रहा है, जिसके निर्माता संजय कुमार सिंह हैं।
अरविंद अकेला कल्लू ने इस फ़िल्म को लेकर कहा कि ‘प्यार का देवता’ एक रोमांटिक भोजपुरी फ़िल्म है, जो युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है। लॉक डाउन खत्म होने के बाद फिल्म को शूट कर रहा हु , तो हमारे लिए एक एक्स्ट्रा चैलेंज है। हम सेट पर सरकार की गाइड लाइंस का पूरा ख्याल रख रहे हैं, ताकि कोरोना से बचा जा सके। मगर फ़िल्म को लेकर भी हम सभी बेहद उत्साहित हैं और पूरा ध्यान पटकथा को पर्दे पर उतारने में लगा रहे हु ।
फैसल रियाज़ ने कहा कि फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ की मजबूत पटकथा लोगों के दिल को छू लेगी। इसपर हम लोग बेहद मेहनत भी कर रहे हैं कि कांसेप्ट के हिसाब से हम फ़िल्म बना कर दर्शकों के बीच ले जा पाएं। फ़िल्म के गाने भी एक से बढ़कर एक होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि फ़िल्म की कहानी संजय राय ने लिखी है और म्यूजिक ओम झा का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। आर्ट महेंद्र सिंह, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, एक्शन दिनेश यादव, डीओपी अयूब अली खान और प्रोडक्शन हेड शाहनवाज़ हुसैन हैं।
  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…