टीवी एक्टर नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख माता-पिता बन गए हैं। इस खुशखबरी को नकुल ने फैन्स के साथ साझा किया है। जानकी ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने बेटे की एक फोटो शेयर की है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि नन्हे मेहमान ने नकुल की उंगली को पकड़ा हुआ है।
नकुल ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते कैप्शन में लिखा, ”3 फरवरी, 2021। ये हम है और बराबर मात्रा में नींद से भरे।” इस पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट कर नकुल और जानकी को बधाइयां दे रहे हैं। टीवी एक्टर अश्लेषा सावंत ने लिखा, ”OMG तुम दोनों को बधाइयां। सिंगर अदिति सिंह ने कमेंट किया, बधाइयां तुम दोनों को, वेलकम एक्वा बेबी।” इसके अलावा शयामी खेर, कृतिका कामरा और अमोल पराशर ने पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर किया है।







