प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है । पीएम मोदी ने सोमवार 7.06 बजे टि्वट किया है । उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”मैंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है । हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में जिस तरह काम किया है, वह शानदार है । मैं उन सभी से अपील करता हूं जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं ‘ आओ, हम सभी मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाते हैं ।
अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार
पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…







