सत्ता से बाहर जाने के बाद देशभर में इमरान खान की रैलियां जारी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की सत्ता से बाहर होने के बाद इमरान खान देश भर में रैलियां आयोजित कर अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। अब मुल्तान में 10 मई को जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस बारे में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को जानकारी दी। उन्होंने ऐलान किया कि इमरान खान 10 मई को मुल्तान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

करें तैयारियां

कुरैशी रविवार को मुल्तान के बाबर चौक पर PTI वर्करों की रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 10 मई को होने वाली इमरान खान की रैली के लिए तैयारियां करने को कहा। ARY न्यूज द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार जनसभा को संबोधित करते हुए कुरैशी ने PTI सरकार के खिलाफ साजिश की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि इमरान खान के खिलाफ साजिश रची गई, उनकी पार्टी को प्रतिबंधित करने के साथ चुनाव आयोग द्वारा खान को अयोग्य ठहराया गया। उन्होंने ऐलान किया कि PTI राजनीतिक आयोग ने चुनाव आयोग कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

चुनाव आयोग पर लगे आरोप

इस बीच एक ट्वीट में PTI नेता फवाद चौधरी ( Fawad Chaudhry) ने भी विरोध प्रदर्शनों के बारे में सूचित किया ओर कहा कि पार्टी की पालिटिकल कमिटी की बैठक रविवार को हुई। उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया साथ ही ईमानदारी के साथ ड्यूटी न निभाने की भी बात कही। उन्होंने कहा, ‘इस मामले में PTI की ओर से देशभर में मौजूद ECP कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन की जाएगी। कुछ दिन पहले PTI के चेयरमैन इमरान खान ने CEC से इस्तीफे की मांग की थी और कहा था कि पार्टी का मानना है कि चुनाव आयुक्त पक्षपात कर रहे हैं। एक प्रेस कान्फ्रेंस में इमरान खान ने कहा था कि PTI को चुनाव आयुक्त पर भरोसा नहीं था और लिए गए सभी फैसले पार्टी के खिलाफ हैं।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…