उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष को बड़ा झटका, TMC ने किया ये बड़ा ऐलान

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने घोषणा की कि उनकी पार्टी उपराष्ट्रपति चुनावों में NDA के प्रत्याशी जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) का समर्थन नहीं करेगी। साथ ही तृणमूल कांग्रेस ने यह भी तय किया है कि पार्टी आगामी उपराष्ट्रपति चुनावों से दूर रहेगी। इसके पीछे पार्टी का कहना है कि विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा का नाम चुनने से पहले तृणमूल कांग्रेस से चर्चा नहीं की।

तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा कि NDA प्रत्याशी के समर्थन का तो सवाल भी खड़ा नहीं होता। किन्तु जिस प्रकार से दोनों सदनों में 35 सांसदों वाली पार्टी के साथ उचित परामर्श एवं विचार-विमर्श के बिना विपक्षी प्रत्यशी का निर्णय लिया गया था, इसी कारण हमने सर्वसम्मति से मतदान प्रक्रिया से दूर रहने का निर्णय लिया है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि किसी भी प्रकार का वैचारिक मतभेद विपक्ष की एकता को कमजोर नहीं करेगा। कोई भी विपक्षी दल – आप, DMK यदि वे कुछ भी चर्चा करना चाहते हैं, तो हम हर भांति की बातचीत के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि NCP अध्यक्ष शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) को 17 विपक्षी दलों की तरफ से संयुक्त तौर पर उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने का ऐलान किया था।

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…