‘गुजरात में माफिया राज..’, ड्रग्स की बरामदगी को लेकर भाजपा सरकार पर राहुल गांधी का हमला

अहमदाबाद: गुजरात में लगातार हो रही ड्रग्स की बरामदगी को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि कौन लोग हैं जो ड्रग और शराब के माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। दरअसल, गुजरात में बीते कुछ महीनों में ड्रग्स की बरामदगी के मामले तेजी से बढे हैं, जिसके चलते गुजरात की भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।

राहुल ने सवाल भी किया कि कच्छ जिले के निकट स्थित मुंद्रा बंदरगाह से तीन बार ड्रग्स बरामद हुआ, मगर इसके बाद भी उसी बंदरगाह पर नशीले पदार्थ आखिर क्यों उतारे जा रहे हैं। केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, ’21 सितंबर को 3000 किलोग्राम के ड्रग्स (कीमत 21000 करोड़ रुपये) बरामद हुए थे। जबकि 22 मई को 56 किलोग्राम ड्रग्स (कीमत 500 करोड़ रुपये) बरामद किया गया था। वहीं, 22 जुलाई को 75 किलोग्राम नशीले पदार्थ (कीमत 375 करोड़ रुपये) जब्त हुए थे।’

ये आंकड़े देते हुए राहुल गांधी ने सवाल किया कि, ‘एक ही पोर्ट पर 3 बार ड्रग्स बरामद होने के बाद भी उसी बंदरगाह पर लगातार ड्रग्स कैसे उतर रही है?’ राहुल गांधी दूसरा सवाल पूछते हुए कहा कि, ‘क्या गुजरात में कानून व्यवस्था खत्म है? माफिया को कानून का कोई डर नहीं? क्या ये माफिया की सरकार है?’

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…