पूर्वोत्तर में खिला कमल इस पर आज रात 8:00 बोलेंगे पीएम मोदी

LIVEतीन राज्यों के चुनाव नतीजे:त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा की वापसी तय, मेघालय में NPP का जश्न; नतीजों पर 8 बजे बोलेंगे PM

नई दिल्ली
मेघालय में सीएम कॉनराड संगमा का स्वागत करते और जश्न मनाते NPP नेता और कार्यकर्ता।
पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा की वापसी तय हो गई है। मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

ज्यादातर सीटों पर रिजल्ट आ गए हैं और कई पर राजनीतिक दलों ने बढ़त बना ली है। दोनों आधार पर जो तस्वीर सामने आ रही है, उसके मुताबिक नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिल रही हैं। मेघालय में NPP के खाते में अभी 25 सीटें आ रही हैं।

वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया था। मेघालय में हंग असेबंली के आसार जाहिर किए गए थे। हालांकि, संगमा यहां पर मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं।

बड़े अपडेट्स…

तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी सीटों पर जीते। त्रिपुरा में माणिका साहा को पश्चिम त्रिपुरा की नगर बरदोवाली, मेघालय में कॉनराड संगमा को वेस्ट गारो हिल्स की दक्षिण तुरा (ST) सीट से और नगालैंड में नेफ्यू रियो को कोहिमा की नॉर्दन अंगामी II (ST) सीट पर जीत मिली।
प्रधानमंत्री रात 8 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर स्पीच देंगे।
हेकानी जाखालू दीमापुर III सीट जीतकर नगालैंड की पहली महिला MLA बन गई हैं। 1963 में नगालैंड राज्य बना, अब तक कोई महिला विधानसभा चुनाव नहीं जीती

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…