India-Australia Relation: पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीस इंडिया-ऑस्ट्रेलिया का आखिरी टेस्ट मैच देखेंगे साथ

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं और एक मैच अभी बाकी है जो 9 मार्च को मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर खास तैयारियां भी की जा रही हैं. पीएम मोदी अपने समकक्ष के साथ इस मैच के पहले दिन पहुंचेंगे.

जब से मोटेरा का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम हुआ तब से ये पहली बार होगा कि पीएम मोदी इस स्टेडियम में पहली बार मैच देखने पहुंचेंगे. ये दुनिया का सबसे बड़ा ​क्रिकेट स्टेडियम है, लेकिन खास बात ये रही कि यहां पर कई इंटरनेशनल मैच नए स्टेडियम बनने के बाद हो चुके हैं, साथ ही आईपीएल 2022 में भी यहां पर मैच हुए, लेकिन कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यहां मैच देखने के लिए नहीं पहुंचे.

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज रोचक मोड़ पर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज जिस मुकाम पर इस वक्त खड़ी है, उससे साफ है कि अहमदाबाद में सुपरहिट मुकाबला देखने के लिए मिलेगा. टीम इंडिया ने पहले नागपुर और इसके बाद इंदौर में दो मैच जीतकर बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन इसके बाद तीसरा मैच अब ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत चुकी है. सीरीज हाथ से निकलते देखा ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की है और इंदौर टेस्ट के तीसरे दिन सुबह ही 9 विकेट से अपने नाम कर लिया.

अब सीरीज तो ऑस्ट्रेलिया की टीम नहीं जीत पाएगी, लेकिन सीरीज को बराबरी पर लाने का मौका जरूर उनके पास होगा. वहीं टीम इंडिया के लिए ये टेस्ट अब एक हार के बाद और भी ज्यादा अहम हो जाता है. देखना होगा कि जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस मैच के दौरान मौजूद होंगे तो दोनों देशों की टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…